Jharkhand: अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन, कोरोना के इलाज के लिए मेदांता में कराए गए थे भर्ती

  • Follow Newsd Hindi On  
welfare minister Haji Hussain Ansari

Jharkhand: झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी (Haji Hussain Ansari) का आज निधन हो गया है। कुछ दिनों पहले ही कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हाजी हुसैन अंसारी जेएमएम के कद्दावर नेता थे और मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।

हाजी हुसैन शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन के काफी करीबियों में से एक थे। हाजी हुसैन अंसारी झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम ही हाजी हुसैन की कोरोना रिपोर्ट आई थी। इसके बाद उन्‍हें उपचार के लिए मेदांता में भर्ती कराया गया था।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)