झारखंड : पत्नी की हत्या के बाद पंचायत सेवक ने खुद आत्महत्या की

  • Follow Newsd Hindi On  
चंडीगढ़: गर्ल्स पीजी में लगी भीषण आग, तीन की जलकर मौत, दो की हालत गंभीर

झारखंड के पलामू जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या के बाद बुधवार को खुदखुशी कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने कहा कि तरहसी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत विनायका गांव निवासी 40 वर्षीय विरोधी सिंह ने आज सुबह गांव के एक कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। वह पंचायत सेवक था।


मंगलवार की देर रात उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी लीलावती देवी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी।

पुलिस के मुताबिक विरोध रिश्वत लेने के जुर्म में जेल गया था, लेकिन कुछ दिन बाद बरी हो गया। वह डिप्रेशन में चला गया था, जिसके चलते पत्नी से झगड़ा करता था।

दंपति अपने दो बेटों के साथ रहते थे। छोटे बेटे धरमजीत सिंह ने आरोप लगया है कि उसके माता-पिता की हत्या की गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है


–आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)