झारखंड: बीजेपी में शामिल हुईं प्रदेश राजद अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी, कोडरमा से मिल सकता है टिकट

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड: बीजेपी में शामिल हुईं प्रदेश राजद अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी, कोडरमा से मिल सकता है टिकट

झारखंड में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बड़ा झटका दिया है। झारखंड की राजद प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी बीजेपी में शामिल हो गयी हैं। इसके अलावा चतरा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। सोमवार को दिल्ली में दोनों नेताओं ने बीजेपी ज्वाइन किया। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।


इस मौके पर अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यो से प्रभावित होकर मैंने बीजेपी ज्वाइन किया। भाजपा द्वारा अन्नपूर्णा देवी को कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारे जाने की संभावना है।

ज्ञात हो कि न्यूज्ड ने रविवार को ही अन्नपूर्णा देवी के बीजेपी में शामिल होने की खबर दी थी। इसके बाद सोमवार को राजद ने पार्टी विरोधियों गतिविधियों का हवाला देकर अन्नपूर्णा देवी को पार्टी से निकाल दिया। यह कार्रवाई लालू प्रसाद के आदेश पर हुई है। अन्नपूर्णा को हटाने के बाद पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा को बनाया गया है।


अन्नपूर्णा देवी के जाने से  नहीं पड़ेगा असर: राजद

झारखंड राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने कहा कि अन्नपूर्णा देवी के जाने से राजद पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पिछले कई महीने से अन्नपूर्णा देवी बीजेपी के संपर्क में थी। पार्टी छोड़ने के लिए चतरा सीट का बहाना कर रही हैं। पूरा का पूरा झारखंड राजद एक जुट है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)