जानें कौन हैं तारा शाहदेव, अंतरराष्ट्रीय शूटिंग जज में हुआ है चयन, लव-जेहाद से आई थी चर्चा में

  • Follow Newsd Hindi On  

नेशनल रायफल शूटर तारा शाहदेव झारखंड की पहली अंतरराष्ट्रीय शूटिंग ज्यूरी बनने का गौरव हासिल कर ली है। पुणे में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शूटिंग ज्यूरी परीक्षा में तारा शाहदेव उत्तीर्ण घोषित की गई। 10 से 16 अप्रैल तक पुणे स्थित गगन नारंग स्पो‌र्ट्स प्रोमोशन फाउंडेशन में आयोजित परीक्षा में देश भर से शूटर आये थे। ग्रेट ब्रिटेन से आए चीफ ज्यूरी डेविड गुडफेलो के मार्गदर्शन में इसका आयोजन किया गया था। इस परीक्षा के लिए 755 आवेदन आये थे जिसमें 35 लोगों का चयन किया गया। इसमें से छह दिन रेगुलर थ्योरी व प्रैक्टिकल परीक्षा हुआ जिसमें 20 लोग ज्यूरी बनने में सफल हुए। ये सभी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में ज्यूरी की भूमिका निभा सकेंगे।

लव-जिहाद मामले से सुर्खियों में आया था नाम


तारा शाहदेव का ये सफर इतना आसान नहीं रहा है। तारा शाहदेव की शादी की चर्चा एक समय में राष्ट्रीय मीडिया में हुआ करती थी। दरअसल तारा शाहदेव की शादी रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल हसन से 7 जुलाई 2014 को रांची में हुई थी। मगर शादी के एक दिन बाद ही धर्म परिवर्तन करने के लिए यातना और दबाव बनाना शुरू हो गया था। तारा के साथ अत्याचार किया गया और इस्लामिक रीति-रिवाजों के साथ उसकी शादी कराने की कोशिश की गई थी। इसके बाद पुलिस की मदद से कोर्ट में तलाक की याचिका 6 जनवरी 2017 को दाखिल की गई थी।

इसके बाद तारा शाहदेव ने पूर्व पति रंजीत कोहली उर्फ़ रकीबुल हसन पर जबरन धर्म परिवर्तन, शारीरिक प्रताड़ना सहित कई आरोप लगाए थे। मामला तूल पकड़ने के बाद सीबीआई ने साल 2015 में इस केस की जांच शुरू की थी। आखिरकार पिछले साल तारा शाहदेव को फैमिली कोर्ट से तलाक मिल गया। इससे पहले तारा शाहदेव ने जज बीके गौतम की फैमिली कोर्ट में तलाक और शादी रद्द करने के संबंध में याचिका दायर की थी। तारा शाहदेव की शादी 7 जुलाई 2014 को रांची में हुई थी। अंत में चार साल की लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद तारा को पति से तलाक मिल गया था।

2018 में पास की स्नातक की परीक्षा

जिन्दगी की तमाम उलझनों के बीच शूटर तारा शाहदेव ने साल 2018 में स्नातक की परीक्षा भी पास कर ली है। उन्होंने हिस्ट्री मे रांची विश्व विद्यालय से स्नातक की परीक्षा पास कर की थी। तारा को 50.38 प्रतिशत मार्कस आए थे। लव-जेहाद मामले के बीच तारा शाहदेव ने 2014 में रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथ कॉलेज में एडमिशन लिया था।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)