झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस और RJD ने जारी की 5-5 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस और RJD ने जारी की 5-5 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन खेमे से कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस और आरजेडी ने रविवार को 5-5 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। कांग्रेस ने लोहरदगा, मनिका, डालटनगंज, बिश्रामपुर, भवनाथपुर सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

वहीं, आरजेडी ने हुसैनाबाद सीट से संजय सिंह यादव, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव, देवघर से सुरेश पासवान, चतरा से सत्यानंद भोक्ता और छतरपुर से विजय राम को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।


कांग्रेस की कैंडिडेट लिस्ट

झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस और RJD ने जारी की 5-5 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। रविवार को बीजेपी ने 81 विधानसभा सीटों में से 52 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने 30 मौजूदा विधायकों को टिकट दिए हैं, जबकि 10 विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं।

बता दें कि झारखंड में आगामी चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), कांग्रेस और आरजेडी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी महागठबंधन ने शुक्रवार को सीट बंटवारे की घोषणा कर दी थी। महागठबंधन से झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के उम्मीदवार होंगे।


पांच चरणों में होंगे झारखंड चुनाव

ज्ञात हो कि झारखंड में पांच चरणों में विधानसभा के चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होगा। इसके बाद 7 दिसंबर को दूसरे, 12 दिसंबर को तीसरे चरण के तहत वोटिंग होगी। वहीं, चौथे चरण की वोटिंग 16 दिसंबर को जबकि 20 दिसंबर को पांचवें चरण की वोटिंग होगी। झारखंड के 19 जिले नक्सल प्रभावित हैं, जिनमें 67 सीटें नक्सल प्रभावित हैं।


झारखंड चुनावः बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 10 मौजूदा विधायकों का कटा टिकट

झारखंड चुनाव : विपक्षी महागठबंधन ने सीट बंटवारे की घोषणा की, सोरेन होंगे ‘चेहरा’

झारखंड: महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर बनी सहमति, जानें किसके खाते में गई कितनी सीट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)