झारखंड: एनडीए में घमासान के बीच चिराग पासवान का ऐलान- 50 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी एलजेपी

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar: राम विलास पासवान की तबियत नाजुक, बेटे चिराग ने कार्यकर्ताओं को लिखी भावनात्मक चिट्ठी

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। लेकिन झारखंड एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचातानी की खबरों के बीच एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। चिराग पासवान ने मंगलवार को ट्विटर पर इस बाबत जानकारी दी है।

झारखंड की 29 सीटों को लेकर क्यों असमंजस में भाजपा?

एक ट्वीट में चिराग पासवान ने लिखा, “झारखंड में चुनाव लड़ने का आख़िरी फ़ैसला प्रदेश इकाई को लेना था। लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड प्रदेश इकाई ने यह फ़ैसला लिया है पार्टी 50 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।आज शाम तक पार्टी के उमीदवारों की पहली सूची का एलान हो जाएगा।”



बता दें कि झारखंड में सत्तारूढ़ भाजपा ने रविवार को राज्य की कुल 81 विधानसभा सीटों में से 52 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, जिसमें 10 मौजूदा विधायकों के भी टिकट काटे गए हैं। इधर, भाजपा की सहयोगी पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) से अब तक सीट बंटवारे को लेकर बात नहीं बन पाई है। आजसू ने भी सोमवार को 11 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी।


चिराग पासवान बने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

झारखंड चुनाव : आजसू ने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

झारखंड चुनाव: आजसू के ‘डबल डिजिट’ से भंवर में भाजपा!

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)