झारखंड: BJP के बागी सरयू राय के समर्थन में उतरी JDU, नीतीश कुमार कर सकते हैं चुनाव प्रचार

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar Election Results 2020: एनडीए की जीत के 24 घंटे बाद नीतीश कुमार का रिएक्शन, कहा 'जनता मालिक है'

Jharkhand Election 2019: झारखंड में बीजेपी की टिकट से बेदखल हुए पूर्व मंत्री सरयू राय को जदयू का साथ मिलता दिख रहा है। खबर है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरयू राय के लिए चुनाव प्रचार कर सकते हैं। JDU सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह ने कहा कि अगर सरयू राय चाहेंगे तो नीतीश कुमार उनके समर्थन में वोट मांगने आएंगे। साथ ही जदयू नेता ने आरोप लगाया कि लगातार भ्रष्टाचार उजागर करने के कारण षड्यंत्र के तहत BJP ने सरयू राय का टिकट काटा है।

जदयू का सरयू राय के पक्ष में लामबंद होने के संकेत नामांकन पत्र दाखिल होने के क्रम में ही मिले थे। सोमवार को जदयू के प्रत्याशी जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय नामांकन दाखिल करने पहुंच गए थे, लेकिन पटना से फरमान मिलने के बाद उन्होंने तत्काल इरादा बदल दिया। सरयू राय ने जमशेदपुर ईस्ट से सीएम रघुबर दास के खिलाफ नामांकन कर दिया है।


बता दें कि जदयू झारखंड में बीजेपी से अलग सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। झारखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार करने के लिए नीतीश कुमार अपने कैबिनेट के लगभग एक दर्जन मंत्रियों संग कैंप करने वाले हैं। लेकिन नीतीश कुमार के भाजपा के बागी नेता सरयू राय के पक्ष में खुलकर सामने आने से झारखंड का चुनावी समर और रोमांचक होगा। इससे बिहार में भी भाजपा के साथ उनके तालमेल पर असर पड़ सकता है।

गौरतलब है कि सरयू राय स्वयं भी यह कह चुके हैं कि नीतीश कुमार से नजदीकी भी उनका भाजपा से टिकट काटे जाने का अहम कारण है। ऐसे में नीतीश कुमार जमशेदपुर में सरयू राय के समर्थन में डेरा डाल सकते हैं। जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय चुनाव मैदान में खड़े सरयू राय को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का साथ मिला है। सोरेन विपक्षी दलों की स्टीयरिंग कमेटी के प्रमुख होने के साथ-साथ चुनाव में विपक्षी गठबंधन के सीएम पद का भी चेहरा हैं। उन्होंने अपील की है कि विपक्ष दल सरयू राय को समर्थन दें। जमशेदपुर पूर्वी में कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ और झाविमो के अभय सिंह चुनाव मैदान में हैं।



झारखंड: भाजपा नेताओं में ठनी, रघुबर दास और सरयू राय ने एक-दूसरे के खिलाफ किया नामांकन

झारखंड चुनाव: दिग्गजों के सहारे ‘दंगल’ जीतने की तैयारी में भाजपा, बढ़ सकती हैं PM मोदी की सभाएं

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)