झारखंड: लोहरदगा में CAA समर्थित रैली में बवाल के बाद हिंसा, पुलिस के वाहन फूंके, कर्फ्यू लागू

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड: लोहरदगा में CAA समर्थित रैली में बवाल के बाद हिंसा, पुलिस के वाहन फूंके, कर्फ्यू लागू

झारखंड के लोहरदगा (Lohardaga) जिले में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी के समर्थन में निकाले गए जुलूस पर शहर के अमलाटोली में दो गुटों में जमकर झड़प हो गई। इसके बाद शहर में हिंसा भड़क गई। लोगों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की जिस पर पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिये हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस ने एहतियातन शहर में कर्फ्यू लागू कर दिया है। पुलिस पूरे मामले में कड़ी नजर बनाए हुए है।

हिंसक भीड़ ने कई दुकानों सहित वाहनों में आग लगा दी है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग को बुझाने की कोशिश कर रही हैं।जिले की उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने बताया है कि CAA समर्थित रैली के हिंसक होने के बाद लोहरदगा में धारा 144 लगा दी गई है।



जानकारी के मुताबिक आज 23 जनवरी को नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के समर्थन में हिंदूवादी संगठनों सहित भाजपा द्वारा  जुलूस निकाला गया था। इस दौरान विवाद शुरू हो गया जो बाद में झड़प में तब्दील हो गई। पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े हैं। अभी भी यहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)