जिम्बाब्वे : तूफान इदाई का कहर, 24 लोगों की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  
जिम्बाब्वे : तूफान इदाई का कहर, 24 लोगों की मौत

जिम्बाब्वे के दक्षिण-पश्चिम में आए चक्रवाती तूफान इदाई के कारण कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है। सूचना, प्रचार एवं प्रसारण सेवा मंत्रालय ने शनिवार को एक ट्वीट में बताया कि अधिकांश मौतें चिमानीमानी जिले में हुई हैं। मृतकों में दो बच्चे शामिल हैं और शुक्रवार शाम एक घातक भूस्खलन के बाद एक स्कूल को बंद कर दिया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अधिकांश नदियों के तट टूट गए हैं और पुल बाढ़ में बह गए हैं। सेना बचाव अभियान में जुटी हुई है, लेकिन खराब सड़कों के कारण अभियान तेजी नहीं पकड़ पा रहा है।


संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने इसके पहले कहा था कि तूफान इदाई के कारण मलावी और मोजाम्बिक में कम से कम 122 लोगों की मौत हुई है और 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)