जींद-रामगढ़ उपचुनाव Results Live: रामगढ़ में कांग्रेस तो भाजपा ने जींद सीट पर किया कब्जा

  • Follow Newsd Hindi On  
जींद-रामगढ़ उपचुनाव Results Live: रामगढ़ में कांग्रेस आगे, भाजपा दोनों जगह दूसरे नंबर पर

राजस्थान के रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने 12228 वोटों से जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी शाफिया जुबैर को 83311 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा प्त्याशी सुखवंत सिंह को 71083 वोट मिले। रामगढ़ सीट पर दो महिलाओं सहित 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इसी के साथ राजस्थान में कांग्रेस की सीटें 99 से बढ़कर 100 हो गई हैं। राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं। पहले 199 सीटों पर चुनाव हुए थे जिसमें से कांग्रेस ने 99 सीटें जीती थीं। अब इस उपचुनाव में जीत के बाद उसकी राज्य में कुल 100 सीटें हो गई हैं।

प्रतिष्ठा की सीट हारे सुरजेवाला    


हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने जींद विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत हासिल कर ली है। जींद में जिस तरह से कांग्रेस की तैयारी थी, उसके हिसाब से ऐसा लग रहा था कि रणदीप सुरजेवाला कुछ कमाल करेंगे और हरियाणा की राजनीति में कांग्रेस के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर उभरेंगे।

रणदीप सुरजेवाला जींद विधानसभा उपचुनाव में तीसरे नंबर पर रहे। जींद विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कृष्ण लाल मिड्ढा ने 12248 वोटों से जीत दर्ज की है। जननायक जनता पार्टी (JJP) के दिग्विजय सिंह चौटाला दूसरे नंबर पर रहे। यानी भाजपा नंबर एक, JJP नंबर दो और कांग्रेस नबंर तीन पार्टी रही।

उपचुनाव के लिए मतदान 28 जनवरी को हुआ था जिसमें 1.72 लाख मतदाताओं में से लगभग 76 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। लोकसभा और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यह चुनाव सभी चार प्रमुख दलों सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और हाल ही में स्थापित जननायक जनता पार्टी (JJP) के लिए एक परीक्षा थी।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)