जीत महागठबंधन की होगी, 122 के ऊपर जाएंगे : राजद

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 10 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में प्रारंभिक दौर में मिले रूझानों में भले ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बहुमत के करीब दिख रही है लेकिन महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है।

राजद के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि एक्जिट पोल एक्च ुअल वोट में बदलेगा। अभी शुरूआती रूझान हैं, महागठबंधन 122 के ऊपर जाएगा। पत्रकारों से चर्चा करते हुए झा ने कहा कि अभी तो सिर्फ रुझान हैं।


राजद के सांसद झा ने कहा कि बिहार में युवा मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि सात-आठ बजे रात तक इंतजार कीजिए सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए मतगणना जारी है, जिसमें प्रारंभिक रूझानों में राजग 124 सीटों पर आगे दिख रही है जबकि महागठबंधन 107 सीटों पर आगे है।

–आईएएनएस


एमएनपी/एएनएम

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)