जमैका की टॉनी-एन सिंह बनीं मिस वर्ल्ड 2019

  • Follow Newsd Hindi On  

 लंदन, 15 दिसंबर (आईएएनएस)| सौंदर्य प्रतियोगिता मिस वल्र्ड 2019, का समापन मिस जमैका टोनी-एन सिंह के माथे पर ताज सजने के साथ हुआ।

  इस प्रतियोगिता के लिए लंदन में एक शानदार समारोह का आयोजन किया गया था। वहीं भारत की सुमन राव प्रतियोगिता में दूसरी रनर अप रहीं। 23 वर्षीय सिंह ने फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी से साईक्लोजी एंड वीमेंस स्टडी में स्नातक की पढ़ाई की है। उन्होंने शनिवार को मिस वर्ल्ड 2019 का खिताब अपने नाम किया। वहीं चार्टेड अकाउंटेंसी की पढ़ाई कर रही राजस्थान की 20 वर्षीय सुमन राव ने जून में मिस इंडिया 2019 का खिताब अपने नाम किया था।


टॉनी-एन सिंह के पिता इंडो-कैरिबियाई हैं, जिनका नाम ब्रैजशॉ सिंह है, वहीं उनकी मां अफ्रिकी-कैरिबियाई हैं, जिनका नाम जहरीन बैले है। टॉनी को बीते वर्ष मिस वर्ल्ड बनीं मैक्सिको की वेनेसा पोंस ने ताज पहनाया, वहीं कार्यक्रम को दुनियाभर में प्रसारित किया गया।

जमैका के नाम मिस वर्ल्ड का खिताब चौथी बार हुआ है।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)