जम्मू-कश्मीर : पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी, एक महिला घायल

  • Follow Newsd Hindi On  

पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा बुधवार शाम नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से अंधाधुंध गोलीबारी करने से जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में एक महिला घायल हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना द्वारा बुधवार शाम भारत के सैन्य एवं रिहायशी इलाकों पर अंधाधुंध गोलीबारी करने से एलओसी के निकट, पुंछ जिले के भघ्याल दारा गांव की रहने वाली हनीफा घायल हो गई।


घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें पुंछ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया, “भारतीय सैनिकों ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।”


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)