जम्मू एवं कश्मीर में 3 नागरिक अगवा

  • Follow Newsd Hindi On  

श्रीनगर, 17 नवंबर (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने तीन नागरिकों को अगवा कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अगवा नागरिकों की पहचान फारूक अहमद, शाहिद अहमद और राजा के रूप में हुई है, जिन्हें सदपोरा पयीन गांव की एक बेकरी की दुकान के पास से अगवा कर लिया गया।


पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को एक किशोर नदीम मंजूर जिसका अपहरण भी शोपियां से किया गया था, उसकी पुलवामा जिले में हत्या कर दी गई।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)