जम्मू एवं कश्मीर में मुठभेड़, 5 मरे

  • Follow Newsd Hindi On  
जम्मू एवं कश्मीर में मुठभेड़, 5 मरे

श्रीनगर,  जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर हो गए जबकि क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हुए संघर्ष से दो नागरिक मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों द्वारा सिरनू गांव में तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।


पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान का पता लगाया जा रहा है।

मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए संघर्ष में गोलीबारी से घायल हुए दो युवाओं की पहचान आमिर अहमद और आबिद हुसैन के रूप में हुई है।

अहमद और हुसैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पहंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।


पुलिस ने बताया कि संघर्ष में तीन अन्य युवा भी घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने पुलवामा में मोबाइल सेवाएं निलंबित कर दी हैं और जम्मू क्षेत्र में कश्मीर घाटी और बनिहाल शहर के बीच रेल सेवाएं रोक दी गई हैं।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)