जम्मू एवं कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी

  • Follow Newsd Hindi On  

श्रीनगर, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में गुरुवार को शीतलहर का प्रकोप जारी है।

कश्मीर में तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है। वहीं, लेह में तापमान शून्य से 8.6 डिग्री नीचे तक चला गया।


जम्मू एवं कश्मीर के एक अधिकारी ने बताया कि घाटी में अगले 24 घंटों में आंशिक बदली छाई रहेगी।

श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम का शून्य से चार डिग्री नीचे और गुलमर्ग का शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू का रात के समय न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री, कटरा का आठ डिग्री, बटोटे का 2.7 डिग्री, बनिहाल का 0.2 डिग्री और भदरवाह का 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)