जम्मू एवं कश्मीर निकाय चुनाव : जम्मू में भाजपा भारी बढ़त की ओर

  • Follow Newsd Hindi On  
जम्मू एवं कश्मीर निकाय चुनाव : जम्मू में भाजपा भारी बढ़त की ओर

जम्मू/श्रीनगर, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के निकाय चुनाव के लिए शनिवार को मतगणना हो रही है। शुरुआती नतीजों में जम्मू में भाजपा भारी बढ़त की ओर है जबकि घाटी से मिले-जुले रुझान आ रहे हैं। सुबह 11 बजे तक भाजपा 33 वार्डो में से 23 वार्ड जीत चुकी है जबकि कांग्रेस आठ सीट और निर्दलीय उम्मीदवार दो सीट जीत चुके हैं।

किश्तवाड़ में निर्दलीय उम्मीदवार नौ सीटें जीते हैं जबकि कांग्रेस अब तक घोषित नतीजों में 10 में से एक पर जीती है।


भदरवाह नगर निकाय सीट पर कांग्रेस छट सीटें, भाजपा तीन और निर्दलीय चार सीटें जीते हैं।

कठुआ और हीरानगर में भाजपा 13 सीट जीत चुकी है। कांग्रेस आट और निर्दलीय सात वार्ड जीत चुके हैं।

बनिहाल में कांग्रेस सभी सातों सीट जीत चुकी है।


घाटी में अधिकतर वार्डो में जीत का अंतर बहुत कम है। कुछ उम्मीदवार तीन से 10 वोटों से जीते हैं।

गांदरबल के 17 वार्डो में से 13 वार्ड निर्दलीयों ने जीते हैं जबकि कांग्रेस और भाजपा दो-दो जीते हैं।

उड़ी में कांग्रेस के उम्मीदवार छह सीटें जीते हैं जबकि निर्दलीय 13 वाडरें में से सात वार्ड जीत चुके हैं।

अनंतनाग में भाजपा सात सीटें जीती हैं।

श्रीनगर में निर्दलीय और भाजपा के उम्मीदवारों को बीच कांटे की टक्कर है।

शनिवार दोपहर बाद तक नतीजें पूरी तरह से आने की उम्मीद है।

राज्य में 13 साल के अंतराल के बाद चार चरणों में निकाय चुनाव हुए थे।

नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने निकाय चुनावों का बहिष्कार किया है।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)