जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर भूस्खलन

  • Follow Newsd Hindi On  

जम्मू, रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर बुधवार तड़के भूस्खलन हो गया।

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर एकतरफा यातायात बहाल करने के लिए पंथाल में इससे पहले हुए एक भूस्खलन के मलबे को साफ कर दिया गया है। अनोखी फॉल में भी भूस्खलन हुआ है।


उन्होंने कहा, “भूस्खलन का मलबा साफ होते ही श्रीनगर से जम्मू के लिए एकतरफा यातायात खोल दिया जाएगा। भीड़ को रोकने के लिए विपरीत दिशा में यातायात की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

छह दिनों तक बंद रहने के बाद सोमवार को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राजमार्ग पर एकतरफा यातायात को बहाल कर दिया गया था।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)