जनसंख्या नियंत्रण में धार्मिक व्यवधान एक बड़ा कारण : गिरिराज

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना, 11 जुलाई (आईएएनएस)| बिहार के बेगूसराय से सांसद और भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के नेता गिरिराज सिंह ने देश में बढ़ रही जनसंख्या पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि हिंदुस्तान में जनसंख्या विस्फोट अर्थव्यवस्था, सामाजिक समरसता और संसाधन का संतुलन बिगाड़ रहा है। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के लिए धार्मिक व्यवधान को भी एक बड़ा कारण बताया है। अपने बेबाक बयानों के लिए प्रसिद्ध केंद्रीय मंत्री सिंह ने ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ के मौके पर गुरुवार को एक ट्वीट करते हुए लिखा, “हिंदुस्तान में जनसंख्या विस्फोट अर्थव्यवस्था, सामाजिक समरसता और संसाधन का संतुलन बिगाड़ रहा है। जनसंख्या नियंत्रण पर धार्मिक व्यवधान भी एक कारण है, हिंदुस्तान 47 की तर्ज पर सांस्कृतिक विभाजन की ओर बढ़ रहा है।”

भाजपा नेता ने इसके लिए सभी राजनीतिक दलों से आगे आने की अपील करते हुए आगे लिखा, “सभी राजनीतिक दलों को साथ होकर जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए आगे आना होगा।”


उल्लेखनीय है कि सिंह इससे पहले भी जनसंख्या बढ़ोतरी को लेकर आवाज उठाते रहे हैं।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)