JNU: स्वामी विवेकानंद पर आकदमिक व शोध कार्यक्रम किया जाएगा शुरू

  • Follow Newsd Hindi On  
JNU: स्वामी विवेकानंद पर आकदमिक व शोध कार्यक्रम किया जाएगा शुरू

देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) स्वामी विवेकानंद पर करने की योजना बना रहा है। बुधवार को जेएनयू कार्यकारी परिषद (ईसी) ने इस संबंध में एक कमेटी गठित करने सम्बधी प्रस्ताव को हरी झंडी दिखाई है।

स्वामी विवेकानंद युवा उत्सव का आयोजन जेएनयू करने जा रहा है। इस सम्बंध में जेएनयू कार्यकारी परिषद (ईसी) ने बुधवार को प्रस्ताव भी पास किया है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेएनयू में स्थापित स्वामी विवेकानंद की आदम कद प्रतिमा का अनवारण किया है।



जेएनयू में बुधवार को इस सम्बंध मेंआयोजित ईसी बैठक में चर्चा की गई। इस बैठक में प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद के मेमोरियल लेक्चर के साथ ही युवा उत्सव आयोजित करने का फैसला लिया गया है। साप्ताह भर उत्सव भी चलेगा। इसमें खेल, सांस्कृतिक, आकादमिक गतिविधियों के साथ ही प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। विजेता छात्रों को इन गतिविधियों में पुरस्कृत भी किया जायगा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)