सोफी और जो की शादी में देसी लुक में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

  • Follow Newsd Hindi On  
सोफी और जो की शादी में देसी लुक में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

पेरिस। ‘गेम ऑफ थ्रॉन्स’ स्टार सोफी टर्नर और अमेरिकी गायक जो जोनास की फ्रांस में हुई शादी में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास पारंपरिक परिधान में नजर आईं। यहां शनिवार को सोफी और जो ने दूसरी बार एक दूसरे साथ निभाने की कसमें खाईं। शादी की तस्वीरे इंटरनेट पर वायरल हो गईं हैं।

नवविवाहित जोड़े के अलावा सबसे ज्यादा प्रियंका के लुक ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर आर्कषित किया।


प्रियंका ने हल्के गुलाबी रंग की साड़ी के साथ हल्की ज्वेलरी पहन रखी थी और बालों का जूड़ा बनाया था। वहीं निक ने काले रंग का टक्सीडो पहन रखा था।

दोनों ने डेनियल जोनास और केविन जोनास व अन्य के साथ पारिवारिक फोटो भी खिंचवाई।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)