काबुल में 14 रॉकेटों की चपेट में आने से 5 की मौत (लीड-1)

  • Follow Newsd Hindi On  

काबुल, 21 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में 2 आईईडी विस्फोटों के बाद काबुल के विभिन्न हिस्सों में 14 रॉकेटों के गिरने से उनकी चपेट में आकर कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि रॉकेट काबुल के वजीर अकबर खान और शहर-ए-नवा क्षेत्रों में गिरे। इससे पहले शहर के चेहेल सुतून और अर्जान कीमत क्षेत्रों में 2 विस्फोट हुए थे।


मंत्रालय के अनुसार, 5 मृतकों में एक सुरक्षा बल का सदस्य था। रॉकेट हमलों में घायल हुए लोगों में से अधिकांश को काबुल के शहर-ए-नवा इलाके में इमरजेंसी अस्पताल ले जाया गया।

अब तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। वहीं तालिबान ने अपना हाथ होने से इनकार किया है।

–आईएएनएस


एसडीजे/वीएवी

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)