कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रमुख बने रोहन गुप्ता

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)| कांग्रेस ने शनिवार को रोहन गुप्ता को अपना सोशल मीडिया प्रमुख नियुक्त किया। इससे पहले यह जिम्मेदारी कन्नड़ अभिनेत्री दिव्या स्पंदना राम्या के पास थी। गुप्ता गुजरात के रहने वाले हैं और पार्टी कोषाध्यक्ष अहमद पटेल के करीबी माने जाते हैं।

इस साल की शुरुआत में हुए आम चुनाव में पार्टी की हार के बाद राम्या ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।


वह पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी की करीबी मानी जाती हैं और पहले कर्नाटक से सांसद भी रह चुकी हैं।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)