ट्विटर से ‘गायब’ हुईं कांग्रेस की सोशल मीडिया इंचार्ज

  • Follow Newsd Hindi On  
ट्विटर से 'गायब' हुईं कांग्रेस की सोशल मीडिया इंचार्ज

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के कुछ दिनों बाद ही कांग्रेस के सोशल मीडिया विंग की प्रमुख दिव्या स्पंदाना का ट्विटर अकाउंट प्लेटफॉर्म से गायब है। दिव्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना बनाने के लिए जानी जाती रही हैं।

माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर एटदरेट दिव्या स्पंदाना को सर्च करने पर लिखकर आता है, ‘सॉरी, दैट पेज डजंट एग्जिस्ट’ (माफ कीजिए, यह पेज उपलब्ध नहीं है।)। उनके ट्विटर अकाउंट के नदारद होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


स्पंदाना कांग्रेस की उन नेताओं में शामिल हैं जो ट्विटर पर भााजपा नेताओं पर तीखे हमले करती थीं।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)