कांग्रेस ने 6 फरवरी के चक्का जाम को समर्थन दिया

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस ने तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनकारी किसानों के चक्का जाम को समर्थन दिया है।

कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, जब किसान राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर शांतिपूर्ण तरीके से 6 जनवरी को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक तीन घंटे का राष्ट्रव्यापी बंद रखेंगे, तो कांग्रेस अपना पूर्ण समर्थन देगी। कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुटता के साथ किसानों के प्रतीकात्मक प्रदर्शन में शामिल होंगे।


उन्होंने कहा, कांग्रेस पूरी तरह से किसानों के आंदोलन का समर्थन करती है और फिर से केंद्र सरकार से अपील करती है कि वह अपने अभिमान को त्यागे और तीनों कानूनों को निरस्त करने की उनकी जायज मांगों को स्वीकार करे।

किसान संगठनों ने इस बंद से आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं को छूट दी है और स्पष्ट किया है कि चक्का जाम दिल्ली के अंदर आयोजित नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा, कांग्रेस कार्यकर्ता इस बात का पूरा ध्यान रखेंगे कि बंद के कारण एम्बुलेंस सेवाएं, स्कूल बसें, बुजुर्ग, मरीज और महिलाएं और बच्चे को असुविधा न हो।


–आईएएनएस

आरएचए/एएनएम

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)