कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव का घोषणापत्र जारी किया

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)| कांग्रेस ने मंगलवार को 2019 लोकसभा चुनाव का घोषणापत्र जारी कर दिया।

घोषणापत्र कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा अन्य पार्टी नेताओं की उपस्थिति में जारी किया गया।


एक कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष पी. चिदंबरम ने कहा कि घोषणा पत्र में किसानों, उद्योगों, दलितों, अल्पसंख्यकों, कामगारों, महिलाओं के हितों को सम्मिलित किया गया है।

देश में लोकसभा चुनाव सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक होंगे। मतगणना 23 मई को होगी।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)