कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची में राज बब्बर, शिंदे का भी नाम

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)| कांग्रेस ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की।

इस सूची में 21 प्रत्याशियों के नाम हैं जिनमें पांच महाराष्ट्र से और सोलह उत्तर प्रदेश से हैं।


कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजबब्बर का नाम सूची में है। वह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को कानपुर से टिकट दिया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे का नाम भी इस सूची में है। वह महाराष्ट्र के सोलापुर से चुनाव लड़ेंगे।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)