Kahalgaon Vidhan Sabha Election Results 2020 Live: कहलगांव सीट पर कांग्रेस को मिली बढ़त

  • Follow Newsd Hindi On  
Lauriya Vidhan Sabha Seat result and history

Kahalgaon Assembly Seat, Bihar Election 2020: बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक कहलगांव विधानसभा सीट (Kahalgaon Assembly Seat) है। यह विधानसभा सीट भागलपुर जिले की लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इस सीट पर साल 1951 में पहली बार विधानसभा के चुनाव हुए। तभी से इस सीट पर कांग्रेस (Congress) का दबदबा रहा है।

साल 2008 में भारत के परिसीमन आयोग की सिफारिशों के अनुसार, कहलगाँव विधानसभा क्षेत्र में नगर पंचायत कहलगाँव, परशथडीह (शंकरपुर खवास), श्यामपुर, कोडवार, औगड़ी, जनीडीह, भोलेसर, पक्कीसराय, एकचारी, धनोरा और महिसमुंडा पंचायत विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।


साल 1951 के चुनाव में कांग्रेस (Congress) के रामजन्म महतो विधायक (MLA) चुने गए थे। इसके बाद से 1967 तक लगातार कांग्रेस (Congress) का ही कब्जा रहा। 1967 में सीपीआई से कांग्रेस (Congress) को शिकस्त मिली लेकिन अगले ही चुनाव में कांग्रेस (Congress) ने फिर से वापसी की और उसके बाद लगातार 3 चुनावों में उसे यहां से जीत मिली।

हालांकि साल 1985,1990 और 1995 के चुनाव में कांग्रेस को यहां पर हार मिली। 2000 में कांग्रेस ने फिर से वापसी की और सदानंद सिंह चुनाव जीते। 2005 के फरवरी में हुए चुनाव में भी उन्हें जीत मिली लेकिन इसी साल उपचुनाव में उन्हें JDU के अजय कुमार मंडल के हाथों हार का सामना करना पड़ा, हालांकि साल 2010, 15 में भी यहां कांग्रेस ही जीत मिली।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे


साल 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस (Congress) के सदानंद सिंह ने लोक जनशक्ति पार्टी के नीरज कुमार मंडल को 21 हजार 229 वोटों से हराया था। सदानंद सिंह को कुल 64 हजार 981 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर रहे नीरज कुमार मंडल को कुल 43 हजार 752 वोट मिले थे।

2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी- पवन यादव

कांग्रेस- शुभानंद मुकेश

कहलगांव विधानसभा चुनाव में अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Sadanand Singh INC 64981 Niraj Kumar Mandal LJP 43752
2010 Sadanand Singh INC 44936 Kahkashan Perween JD(U) 36001
OCT 2005 Ajay Kumar Mandal JD(U) 58640 Sadanand Singh INC 45068
FEB 2005 Sadanand Singh INC 51152 Raj Kumar Singh JD(U) 21591
2000 Sadanand Singh INC 63579 Mahesh Prasad Mandal RJD 37944
1990 Mahesh Prasad Mandal JD 46414 Sadanand Singh INC 43450
1985 Sada Nand Singh IND 35867 Krishna Mohan Singh INC 23445
1980 Sadanand Singh INC(I) 51168 Jageshwar Mandal JNP(SC) 12634
1977 Sadanand Singh INC 25612 Balram Chand Ghosh JNP 21714
1972 Sadanand Singh INC 26288 Yudhistir Mandal BJS 12185
1969 Sadanand Singh INC 24113 Nageshwar Prasad Singh CPI 22273
1967 N.P. Singh CPI 22365 S.M. Ahmad INC 19244
1962 Syed Maqbool Ahmed INC 17113 Nageshwar Singh CPI 10566
1957 Bhola Nath Dass INC 33274 Ajab Lal Singh CPI 10604
1957 Syed Maqbool Ahmad INC 29889 Hari Bhagat PSP 9858
1951 Ramjanam Mahton INC 16944 Tarini Gossain SP 5093

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)