मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कैलाश जोशी का निधन, राज्य के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री रहे थे

  • Follow Newsd Hindi On  
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कैलाश जोशी का निधन, राज्य के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री रहे थे

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का निधन हो गया है। 91 साल के कैलाश जोशी (Kailash Joshi) लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मध्य प्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री रहे कैलाश जोशी ने रविवार को सुबह 11.24 मिनट पर भोपाल में एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे करीब तीन साल से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार हाट पिपल्या में किया जाएगा।

ऐसा रहा राजनैतिक सफर

बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाने वाले कैलाश जोशी (Kailash Joshi) का जन्म 14 जुलाई, 1929 को हुआ था। वह 1951 में भारतीय जनसंघ के सदस्य बने। 1955 में हाट पिपल्या नगरपालिका के अध्यक्ष चुने गए। 1962 से निरन्तर बागली क्षेत्र से विधायक बने। आपातकाल के दौरान एक महीने अंडरग्राउंड रहने के बाद 28 जुलाई 1975 को विधानसभा के गेट पर गिरफ्तार हुए। 19 माह तक वह मीसा कानून के अंतर्गत नजरबंद रहे। 24 जून 1977 को कैलाश जोशी मध्यप्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने। हालांकि 1978 में अस्वस्थता के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।


मूलतः एक कपड़ा व्यापारी परिवार से ताल्लुक रखने वाले कैलाश जोशी भोपाल से बीजेपी के सांसद भी रहे। 2004 से 2014 तक वे लोकसभा सांसद रहे। उसके बाद उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। 2014 में बीजेपी ने भोपाल से आलोक संजर को उम्मीदवार बनाया था।


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल गौर का निधन

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)