कंगना रनौत को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा क्या होती है और किसे मिलती है?

  • Follow Newsd Hindi On  
Kangana Ranaut again compares Mumbai to PoK

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हमेशा अपने बेबाकी भरे बयानों के लिए जानी जाती हैं। बयान देने के मामले में कंगना हमेशा फ्रंट फूट पर रहती हैं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajpoot) की मौत के बाद से कंगना हमेशा से सुर्खियों में रही हैं।

कंगना ने सुशांत की मौत के बाद बॉलीवूड से लेकर प्राशासन तक पर सवाल उठाया है। बीते दिनों कंगना और शिवसेना (Shiv Sena) के मंत्री संजय राउत (Sanjay Raut) के बीच सोशल मीडिया पर काफी बहस हुई थी।


इसके बाद कंगना को संजय ने कहा था कि वह मुंबई में दिखाई न दें। इसके जवाब में कंगना ने मुंबई आने का चैलेंज दिया था। कंगना ने यहा तक कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस बर जरा भी भरोसा नहीं है और कंगना ने मुंबई पुलिस से सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया था। कंगना के पिता ने भी अपनी बेटी के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार से पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। बता दें कि इन सब के बीच गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने कंगना को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है।

क्या होती है Y श्रेणी की सुरक्षा, किसको मिलती है?

खतरे के स्तर को देखते हुए यह सुरक्षा कुछ विशेष लोगों को दी जाती है। सुरक्षा के मद्देनजर दी जाने वाली यह सुरक्षा देश के सबसे भरोसेमंद सुरक्षाओं में चौथे नंबर पर आती है। इसमें दो पीएसओ, एक या दो कमांडों, और बाकी अर्धसैनिक बलों के जवान होते हैं। इसमें कुल 11 जवान शामिल होते हैं। यह गृह मंत्रालय तय करता है कि यह सुरक्षा किसे दी जानी चाहीए। इसके अलावा देश में सुरक्षा की अन्य श्रेणियां भी मौजूद हैं। जैसे SPG सुरक्षा, Z+ सुरक्षा, Z सुरक्षा और X सुरक्षा। यह खतरे के स्तर के अनुसार विशेष लोगों को मुहैया कराई जाती है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)