कनिका कपूर की Covid-19 टेस्ट की छठी रिपोर्ट आई निगेटिव, अस्पताल से मिली छुट्टी

  • Follow Newsd Hindi On  
कनिका कपूर की Covid-19 टेस्ट की छठी रिपोर्ट आई निगेटिव, अस्पताल से मिली छुट्टी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोरोना वायरस वायरस लगातार फैलता ही जा रहा है। यूपी में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि इसी बीच राहत की खबर ये है कि संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS) अस्पताल में भर्ती बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर (Kanika Kapoor) की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

इससे पहले लखनऊ के एसजीपीजीआई (SGPGIMS) अस्पताल में भर्ती बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की पांचवीं जांच रिपोर्ट निगेटिव थी। जिसके बाद आज फिर से कनिका कपूर रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद SGPGIMS अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल गई है।

सिंगर कनिका कपूर की 20 मार्च को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)