Kanti Rural Vidhan Sabha Seat: कांटी विधानसभा में कौन सी पार्टी इस बार लहराएगी जीत का परचम?

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar Election Result 2020: बिहार में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी

Kanti Rural Vidhan Sabha Seat:  आरजेडी (RJD) ने कांटी विधानसभा सीट से इसराइल मंसूरी को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, जेडीयू (JDU) के टिकट पर मो. जमाल यहां से एनडीए के उम्मीदवार हैं। जबकि एलजेपी (LJP) ने इस सीट से विजय प्रसाद सिंह को टिकट दिया है।

कांटी विधानसभा सीट का इतिहास

इस सीट पर हुए अभी तक 5 बार कांग्रेस, 2-2 बार JDU, जनता दल और सुराज्य पार्टी, 1-1 बार निर्दलीय, LJP, RJD, जनता पार्टी और लोकतांत्रिक कांग्रेस यहां से जीत चुकी है। फिलहाल यह सीट SC प्रत्याशी के लिए रिजर्व है। वर्तमान में यहां से अशोक कुमार चौधरी निर्दलीय विधायक हैं।


अजीत कुमार यहां से तीन बार विधायक रह चुके हैं। सबसे पहली बार फरवरी 2005 वो LJP के टिकट पर, दूसरी बार अक्टूबर 2005 और तीसरी बार 2010 में वो JDU के टिकट पर जीते थे। उनसे पहले 2000 विधानसभा चुनाव में RJD के गुलाम जिलानी वारसी यहां से जीते थे।

2015 के नतीजे

साल 2015 के चुनाव में अशोक कुमार चौधरी ने निर्दलीय के तौर पर जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया। निर्दलीय अशोक को 58,111 वोट मिले थे, जबकि हम पार्टी के अजीत कुमार के पक्ष में 48,836 वोट आए थे।

इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर मुस्लिम, भूमिहार और पासवान वोटर अहम भूमिका में हैं। वहीं यादव, कुर्मी, कोइरी और राजपूत मतदाताओं की संख्या भी अच्छी है।


कुल वोटरः 5.93 लाख

पुरुष वोटरः 1.57 लाख (53.6%)

महिला वोटरः 1.35 लाख(46.1%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 8 (0.002%)

Kanti Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू – मो. जमाल

आरजेडी – इसराइल मंसूरी

लोजपा – विजय प्रसाद सिंह

Kanti Vidhan Sabha winner :  कांटी के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Ashok Kumar Choudhary (Sadatpur) IND 58111 Ajit Kumar HAM(S) 48836
2010 Ajit Kumar JD(U) 39648 Md. Israil RJD 31233
OCT 2005 Ajit Kumar JD(U) 38294 Muhamad Haidar Azad RJD 28091
FEB 2005 Ajit Kumar LJP 38987 Md. Jamal RJD 34819
2000 Gulam Jilani Warasi RJD 35023 Ajit Kumar AJBP 23979
1995 Mufti Mohammad Quasim JD 66231 Ajit Kumar INC 9381
1990 Nalini Ranjan Singh JD 20149 Shambhu Sharan Thakur INC 14466
1985 Nalini Ranjan Singh SUC 17890 Tarkeshari Sinha LKD 17681
1980 Nailini Ranjan Singh SUC 26705 Shambhu Sharan Thakur INC(I) 15998
1977 Thakur Pd. Singh JNP 18495 Nalini Ranjan Singh SUC 10642
1972 Shambhu Sharan Thakur INC 11593 Bhubneshwar Rai IND 10131
1969 Harihar Prasad Shahi LTC 24589 Yamuna Prasad Tripathi INC 12183
1967 M.P. Sinha INC 37693 Y.P. Sharma SSP 6659
1962 Yamuna Prasad Tripathy INC 11485 Harihar Prasad Shahi SWA 8771
1957 Jamuna Pd. Tripathi INC 11948 Yogendra Pd. Sharma IND 11503
1951 Jamuna Prasad Tripathy INC 10783 Nagendra Prasad Singh IND 7734

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)