करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से किया बाहर,धर्मा प्रोडक्शंस में हमेशा के लिए हुए ब्लैकलिस्ट

Follow न्यूज्ड On  

‘प्यार का पंचनामा’ से मशहूर हुए अभिनेता कार्तिक आर्यन (Actor Karthik Aryan) ने एक लम्बे संघर्ष के बाद इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी और इन दिनों वो बड़े-बड़े निर्माताओं और निर्देशकों के साथ काम कर रहे थे। कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) का सपना था कि कभी न कभी वो करण जौहर (Karan Johar)  की धर्मा प्रोडक्शन (Dharma Production) के साथ भी काम करें और वो मौका उन्हें मिला फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से।

मगर फिल्म के बनने से पहले ही कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan)  का करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन से दोस्ताना टूट गया है। साथ ही फैसला ये भी लिया है कि कार्तिक के लिए इस प्रोडक्शन हाउस के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं।

कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan)  इस पूरे हफ्ते अलग अलग वजहों से सुर्खियों में रहे हैं। हर बार उनकी तरफ से उड़ी खबर अफवाह साबित हुई है लेकिन इस बार हमला दूसरी तरफ से हुआ है। कार्तिक खेमे ने सबसे पहले खबर ये फैलाई कि उन्हें धर्मा प्रोडक्शंस की शरन शर्मा के निर्देशन में बन रही अगली फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया है और इसके लिए तृप्ति डिमरी हीरोइन भी फाइनल हो गई हैं। इस खबर को लेकर सरगर्मियां बढ़ीं तो करण जौहर न खुद ट्वीट करके ऐसी किसी भी कास्टिंग का खंडन कर दिया।

अगला गुबार कार्तिक की फिल्म ‘धमाका’ को लेकर उठा। कार्तिक आर्यन के खेमे ने दावा किया कि टोटल 30 करोड़ में बनी एक कोरियन फिल्म की आधिकारिक हिंदी रीमेक नेटफ्लिक्स ने 135 करोड़ रुपये में खरीदी है। इस मामले की ‘अमर उजाला’ ने तफ्तीश की तो ये मामला भी झूठा साबित हुआ। फिल्म के अधिकार इससे काफी कम दामों में बिके हैं। पता चला कि ये सारा गुणा भाग कार्तिक खेमा धर्मा प्रोडक्शंस पर फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में अपनी वैल्यू बढ़ाने को लेकर बना रहा था।

इस बारे में धर्मा प्रोडक्शंस के सूत्र बताते हैं कि कार्तिक की ब्रांड वैल्यू बढ़ाने में उनकी फिल्म ‘दोस्ताना 2’ का सबसे बड़ा हाथ रहा है। लेकिन, अनलॉक के बाद से वह लगातार इस फिल्म को लेकर बातें घुमाते रहे हैं। उनकी एजेंसी तमाम बार कहने के बाद भी धर्मा प्रोडक्शंस को शूटिंग की तारीखें देने में आनाकानी करती रही है। पानी सिर से ऊपर जाता देख धर्मा प्रोडक्शंस के प्रबंधन ने इस बारे में कई दौर की बैठकें कीं और फिर वो फैसला करने का मन बना लिया जिसके बाद कार्तिक आर्यन के पैरों के नीचे से जमीन खिसक सकती है।

पक्की खबर मिली है कि धर्मा प्रोडक्शंस ने कार्तिक आर्यन को अपनी निर्माणाधीन फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से बाहर कर दिया है। कंपनी प्रबंधन ने फैसला ये भी लिया है कि अब धर्मा प्रोडक्शंस की किसी फिल्म में कार्तिक आर्यन को आगे से कास्ट नहीं किया जाएगा। यानी कि उनके लिए धर्मा प्रोडक्शंस के दरवाजे हमेशा हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं।

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘लव आजकल’ जब से सुपर फ्लॉप हुई है, उनकी बॉक्स ऑफिस साख खतरे में ही रही है। फिल्म इंडस्ट्री में ये माना जा रहा है कि वह सोलो हीरो मैटीरियल नहीं हैं। उनकी जो फिल्में अब तक सुपरहिट हुई हैं, उनमें वे हर फिल्म में कलाकारों की पूरी एक मंडली के साथ रहे हैं। ‘लुकाछुपी’ और ‘पति पत्नी और वो’ में वह सोलो हीरो रहे और दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औसत सफलता ही पा सकीं। ‘लव आजकल’ तक आते आते कार्तिक का करिश्मा ही हवा हो गया।

Share

Recent Posts

शूटर दादी चंद्रो तोमर का निधन, कुछ दिन पहले हो गई थी कोरोना संक्रमित

उत्‍तर प्रदेश के बागपत में परिवार समेत रहती थीं । जब शूटर दादी चंद्रो तोमर…

April 30, 2021

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन, कोरोना वायरस से भी थे संक्रमित

लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना इन दिनों 'आज तक' न्यूज…

April 30, 2021

World Corona: पूरी दुनिया में कोरोना मामलों की संख्या पहुंची 15 करोड़ के पार

Corona Cases Across the World: तीन हजार से अधिक नई मौतों के बाद कुल मौतों…

April 30, 2021

Petrol Diesel Price:पेट्रोल-डीजल के दाम से आम आदमी को आज भी राहत, जानिए कितनी हैं कीमतें

प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह…

April 30, 2021

IPL-14 : दिल्ली ने कोलकाता को 7 विकेट से हराकर दर्ज की पांचवीं जीत

Delhi beat Kolkata: कोलकाता की ओर से तीनों विकेट पैट कमिंस के हिस्से आया। इससे…

April 30, 2021

Horoscope Today, 30 April 2021 Aaj Ka Rashifal : माह के आखिरी दिन जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

आज अप्रैल महीने का अंत‍िम शुक्रवार। आज महीने का अंतिम दिन है। आज चंद्रमा वृश्चिक…

April 30, 2021