Kargahar Vidhan Sabha Seat: करगहर में जेडीयू या फिर कांग्रेस कौन दिखाएगा कमाल, जानें यहां

  • Follow Newsd Hindi On  
Bharat Bandh: भारत बंद के समर्थन में दिल्ली कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, रोका ट्रैफिक

Kargahar Vidhan Sabha Seat: करगहर विधानसभा क्षेत्र रोहतास जिले में पड़ता है और यह सासाराम (लोकसभा) निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा है. ये विधानसभा सीट सामान्य वर्ग की सीट है। साल 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद करगहर विधानसभा सीट अस्तित्व में आई।

करगहर विधानसभा सीट का इतिहास

साल 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई करहगर विधानसभा सीट फिलहाल जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के कब्जे में है। इस सीट पर पहली बार 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में जेडीयू के रामधनी सिंह जीते थे। तब उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के शिवशंकर को हराया था।


साल 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जेडीयू के प्रत्याशी बशिष्ठ सिंह ने रालोसपा के बीरेंद्र कुमार सिंह को 12,907 वोटों से शिकस्त दी। नई व्यवस्था के तहत विक्रमगंज विधानसभा क्षेत्र को खत्म करने के बाद करगहर विधानसभा सीट परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद गठित हुई।

इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर कोइरी निर्णायक भूमिका में हैं। यहां यादव, कुर्मी, रविदास मतदाताओं की संख्या भी अच्छी है।

कुल वोटरः 3.15 लाख


पुरुष वोटरः 1.64 लाख (52.08%)

महिला वोटरः 1.50 लाख (47.75%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 9 (0.002%)

करगहर विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में जदयू के जय कुमार सिंह को 64699 मत मिले तो भाजपा के राजेंद्र सिंह को 62008 मत प्राप्त हुए ऐसे में राजेंद्र सिंह मात्र 2691 मतों से पराजित हो गए थे।

Kargahar Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू – वशिष्ठ सिंह

कांग्रेस – संतोष मिश्रा

लोजपा – राकेश कुमार सिंह

जाप – सीमा कुमारी

बीएसपी – उदय प्रताप सिंह

Kargahar Vidhan Sabha winner : करगहर के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Bashisht Singh JD(U) 57018 Birendra Kumar Singh RLSP 44111
2010 Ram Dhani Singh JD(U) 54190 Shiv Shankar Singh LJP 40993

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)