कर्नाटक: शादी के दिन उल्टी होने पर दूल्हे ने करवाया वर्जिनिटी टेस्ट, पत्नी ने दर्ज कराया केस

न्यूज्ड

कर्नाटक

बेंगलुरु में एक भयावह मामले सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर केस कराते हुए कहा है कि शादी के कुछ मिनटों बाद उल्टी होने पर उसके पति ने उसका वर्जिनिटी और गर्भावस्था टेस्ट करवाया है। पत्नी ने पति पर बेवफाई का शक करने और उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। पति ने हालांकि आरोपों से इनकार किया है और तलाक के लिए अर्जी दी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पति-पत्नी एमबीए ग्रेजुएट हैं और प्रतिष्ठित फर्मों में कार्यरत हैं। वे दोनों उत्तर कर्नाटक के रहने वाले हैं और दोनों एक शादी के दौरान मिले थे। शुरुआती बातचीत के कुछ दिनों बाद, दोनों ने नवंबर 2018 में शादी करने का फैसला किया। इस बीच, शादी से पंद्रह दिन पहले, पीड़िता ने अपनी मां को खो दिया और अवसाद में चली गई, लेकिन उस व्यक्ति ने उसे गलत समझा और उसे लगा कि वह शादी से खुश नहीं है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल मामला तब सामने आया जब शादी के अगले दिन गैस्ट्र्रिटिस के कारण पीड़ित ने उल्टी की। इसके बाद पति उसे तुरंत एक अस्पताल ले गया। हालांकि, पीड़िता को तब झटका लगा जब उसने महसूस किया कि अस्पताल में डॉक्टर  ने बिना उसकी सहमति के उसका गर्भावस्था और वर्जिनिटी टेस्ट किया गया है।

परीक्षणों के तुरंत बाद, पत्नी ने अपने पति को छोड़ दिया और अपनी बहन के साथ रहने लगी। तीन महीने बाद, परिहार परिवार परामर्श केंद्र ने उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पीड़िता ने अब अपने पति के खिलाफ पुलिस और अदालत में प्रताड़ना और उसकी निष्ठा पर संदेह करने के लिए शिकायतें दर्ज की हैं।