Katoria Vidhan Sabha Seat: कटोरिया सीट पर जीत हासिल करने के लिए BJP और RJD में कड़ी टक्कर

  • Follow Newsd Hindi On  
Asthawan Vidhan Sabha Seat result and history

Katoria Vidhan Sabha Seat: बिहार की कटोरिया विधानसभा सीट बांका जिले के अंतर्गत आती है। कटोरिया में किसी एक पार्टी का दबदबा नहीं रहा है। यहां के लोगों ने कांग्रेस, बीजेपी और आरजेडी तीनों ही पार्टियों को मौका दिया। 2010 के चुनाव में जहां बीजेपी ने इस सीट पर जीत हासिल की थी तो वहीं 2015 के चुनाव में आरजेडी ने यहां अपना परचम लहराया था।

कटोरिया सीट का इतिहास

यह सीट ST यानी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। ये सीट साल 1951 से अस्तित्व में आई थी और पहली बार इस सीट पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। इस सीट पर अब तक 16 चुनाव हुए हैं। इसमें कांग्रेस 4, राजद 3 बार, जनता दल 2, आइसीएस, भाजपा कांग्रेस (U),जनता दल, स्वतंत्र पार्टी, निर्दलीय एक-एक बार जीत दर्ज करने में सफल रहे है।


कटोरिया विधानसभा सीट का चुनावी समीकरण

कटोरिया सीट पर मुस्लिम वोटर्स काफी बड़ी संख्या में हैं। इस इलाके में भूमिहार, ब्राह्मण, कोइरी, रविदास की संख्या भी काफी अधिक है। 2015 में इस सीट पर 56.8% वोटिंग हुई थी।

कुल वोटरः 2.48 लाख

पुरुष वोटरः 1.31 लाख (53.0%)


महिला वोटरः 1.16 लाख (47.0%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 0 (0.00%)

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

इस सीट से फिलहाल RJD की स्वीटी सीमा हेम्ब्रम विधायक हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने BJP की निक्की हेम्ब्रम को करीब 10 हजार वोटों से हराया था। इससे पहले 2010 में BJP के सोनेलाल हेमब्रम इस सीट से विधायक बने थे।

Katoria Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी- डॉ निक्की हेंब्रम

राजद – स्वीटी सीमा हेंब्रम

झामुमो (JMM) – अंजुला हांसदा

Katoria Vidhan Sabha winner :  कटोरिया के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Sweety Sima Hembram RJD 54760 Nikki Hembram BJP 44423
2010 Sonelal Hembram BJP 32332 Suklal Besara RJD 23569
2005-10-01 Raj Kishor Prasad Urf Pappu Yadav RJD 38724 Manoj Yadav BJP 38644
2005-02-01 Rajkishore Prasad Alias Pappu Yadav LJP 27356 Janardan Yadav RJD 26567
2000 Giridhari Yadav RJD 51558 Kaleshwar Yadav BJP 22301
1996 Bhola Prasad Yadav JD 46157 Upendra Prasad Choudhary BJP 14279
1995 Giridhari Yadav JD 33994 Vipin Shah JMM 14374
1990 Suresh Prasad Yadav INC 17239 Hari Prasad Yadav JD 16859
1985 Suresh Prasad Yadav ICS 30691 Ambuj Kishore Jha INC 25088
1980 Suresh Prasad Yadav INC(U) 25554 Jai Prakash Mishra INC(I) 14248
1977 Guneshwar Prasad Singh JNP 12431 Suresh Prasad Yadav IND 11444
1972 Jay Prakash Singh IND 16649 Suresh Prasad Yadav INC 16074
1962 Kampa Murmu SWA 6386 Munsa Murmu INC 5997
1961 M.Murmu INC 11393 J.Murmu JK 4712
1957 Raghvendra Narain Singh INC 24882 Chaturbhuj Pd. Singh PSP 14990
1957 Piroo Manjhi INC 24675 Dukhilal Murmu JHP 13176

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)