KBC Season 12: पहली कंटेस्टेंट्स आरती जगताप ने जिन प्रश्नों का सामना किया क्या आपको उसका उत्तर पता है?

  • Follow Newsd Hindi On  
KBC Season 12: पहली कंटेस्टेंट्स आरती जगताप ने जिन प्रश्नों का सामना किया क्या आपको उसका उत्तर पता है?

KBC Season 12: टीवी जगत का सबसे चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति का 12वां सीजन शुरु हो चुका है। हर बार की तरह फास्टेस्ट फिंगर से हॉटसीट के लिए कंटेस्टेंट्स का चुनाव हुआ।

इसी के साथ ही 12वें सीजन के पहले एपिसोड में हॉटसीट पर बैठने का मौका मिला मध्य प्रदेश की रहने वाली आरती जगताप को। आरती ने 11 सवालों के जवाब दिए और 6 लाख 40 हजार रुपये जीते। देखिए क्या आपको इन सवालों के जवाब पता है-


1.मोबाइल ऐप के संदर्भ में ‘ऐप’ शब्द, किस शब्द का संक्षिप्त रूप है?

उत्तर. एप्लिकेशन

2.बज रहे इस गाने में किस अभिनेत्री ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत प्रमुख भूमिका में की थी? (यह गाना सुंशात सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा से था।)


उत्तर. संजना संघी

3.हमारे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और WHO के अनुसार, आपको COVID-19 संक्रमण को रोकने के लिए कम से कम कितने सेकंड के लिए अपने हाथों को साबुन और पानी से धोना चाहिए?

उत्तर. 20-30 सेकंड

4.यह तस्वीर एक फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर ली गई थी। यह फिल्म किस इसरो मिशन पर आधारित थी? (इस तस्वीर में Taapsee Pannu, Vidya Balan, Akshay Kumar, Kirti Kulhari, Nithya Menen और Sonakshi Sinha नजर आ रहे थे।)

उत्तर. मंगलयान

5.यह ऐतिहासिक स्थान किस शहर में है? (तस्वीर जलियांवाला बाग की)

उत्तर.  अमृतसर

6.किस अभिनेता के पास एक फिल्म निर्माण कंपनी है जिसके नाम पर एक मसाला है?

उत्तर. शाहरुख खान

7.जनवरी 2020 में, रानी रामपाल पहली ऐसी खिलाड़ी बनीं, जिसने ‘वर्ल्ड गेम एथलीट ऑफ द ईयर 2019’ का पुरस्कार जीता। उन्होंने किस गेम में ये पुरस्कार जीता?

उत्तर. हॉकी

8.एक व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड जिसे लोकप्रिय रूप से व्यापम के रूप में जाना जाता है, इनमें से किस राज्य में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विभिन्न परीक्षण आयोजित करता है?

उत्तर. छत्तीसगढ़

9.महाभारत के अनुसार, इनमें से कौन अर्जुन की पत्नी नहीं थी?

उत्तर. देविका

10.किस रसायन के रिसाव के कारण 1984 में भोपाल गैस त्रासदी हुई?

उत्तर. मेथिल आइसोसाइनेट

11.पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा लिखित पुस्तक ‘मातोश्री’ किस भारतीय रानी के जीवन पर आधारित है?

उत्तर. रानी अहिल्याबाई होल्कर

12.वास्तव में 1608 में दूरबीन का आविष्कार किसने किया था?

इस प्रश्न का उत्तर आरती जगताप को इसका सही उत्तर नहीं मालूम था तो उन्होंने गेम को वहीं छोड़ना सही समझा। इस प्रश्न का सही उत्तर है Hans Lipperhey

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)