अगर चाहते हैं रात में चैन की नींद, तो भूलकर भी ना करें ये काम

  • Follow Newsd Hindi On  

रात की अच्छी नींद हमारे दिन भर काम करने की ऊर्जा के लिए बेहद जरूरी होती है। आज-कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई चैन की नींद लेना चाहता है लेकिन कई बार आप चैन से सो नहीं पाते हैं। इसके पीछे वास्तु दोष भी जुड़ा हो सकता है। चैन की नींद के लिए जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखकर उन दोष को जल्द ही दूर कर दिया जाए। जानकारों के अनुसार रात के समय कुछ चीजों का ध्यान रख आप अपने जीवन को सुखी बना सकते हैं।

कपल्स रात के समय अपने पड़ोसी या जान पहचान वाले व्यक्ति को दही या दूध उधार दे देते हैं। ऐसा करने से सुख, समृद्धि और सुकून घर से भाग जाते हैं। इसलिए जब कभी पड़ोसी रात के समय ये चीजें मांगने आएं तो बहाना बनाकर टाल दें।


किचन में सकारात्मक ऊर्जा का रहना बेहद जरूरी है। इसलिए कभी भी सिंक में जूठे बर्तन न छोड़ें। ऐसा करने से किचन में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है और फिर इस किचन में खाना बनाकर खाने से जीवन में भी नकारात्मकता आती है। यह भी माना जाता है कि जिस घर में देर तक जूठे बर्तन पड़े रहते हैं वहां से मां लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं। बेहतर है कि कपल्स रात में मिलकर बर्तन साफ कर लें।

रात का खाना हमेशा सोने से दो या तीन घंटे पहले खा लेना चाहिए। ऐसा इसलिए भी क्योंकि रात के समय पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और खाना देर से पचता है। अगर आप देर से खाना खाएंगे तो अच्छी नींद नहीं ले पाते हैं।

Image result for proper sleep


सोने से पहले कोई डरावनी मूवी नहीं देखनी चाहिए और ना ही कोई डरावनी तस्वीर पास में रखनी चाहिए। ऐसा करने से दिमाग में नकारात्मक विचार और बुरे सपने आते हैं। जो कि अच्छे नहीं माने जाते हैं।

सोते समय जूते-चप्पलों को अपने से दूर ही रखना चाहिए, जूते-चप्पलों को अपने आस-पास रखने से मां लक्ष्मी का घर में वास नहीं हो पाता है। इतना ही नहीं, इससे हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है।

सोते समय अपने तकिए के नीचे पढ़ने-लिखने की किसी भी चीज को ना रखें। अगर तकिए के नीचे अखबार और मैगजीन रखकर भी सोते हैं तो उन्हें हटा दें।

रात को सोते समय मोबाइल से भी दूरी बनाई रखनी चाहिए। रात में सोने से पहले ज्यादा मोबाइल या किसी भी गेजेट्स का इस्तेमाल करना काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है।

रात को सोते समय अपने तकिए के नीचे या आस-पास सोना, चांदी या कोई कीमती सामान न रखें. इससे ग्रह दोष बढ़ते हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)