नई दिल्ली | दिल्ली के रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के आम और खास लोग पहुंचे हैं, लेकिन भाजपा के प्रतिनिधि शपथ ग्रहण समारोह से दूर दिखे। दिल्ली के सातों सांसदों में से कोई भी सांसद रामलीला मैदान में नहीं दिखे। हालांकि, अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार की तरफ से पीएम मोदी और भाजपा के सभी सातों सांसदों को न्योता भेजा गया था।
शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब से आम आदमी पार्टी के कई विधायक, पंजाब के सांसद भगवंत मान और राज्यसभा से आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, सुभाष गुप्ता और एस. सी. गुप्ता भी मौजूद हैं।