केजरीवाल ने महिला मतदाताओं से वोट डालने की अपील की

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में महिलाओं से वोट देने का आग्रह करते हुए कहा कि जैसे वे घर की जिम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही राष्ट्र और दिल्ली की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर है। केजरीवाल ने कहा कि सभी महिलाएं मतदान करें और घर के पुरुषों को भी साथ ले जाएं।

केजरीवाल ने कहा, “वोट डालने जरूर जाइये। सभी महिलाओं से खास अपील-जैसे आप घर की जिम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलायें वोट डालने जरूर जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी ले जाएं। पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।”


दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। मतदान शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू हुआ।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)