केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मां का निधन, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जताया शोक

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 9 सितम्बर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के मुरैना संसदीय क्षेत्र से सांसद और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मां शारदा देवी का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। 92 वर्षीय शारदा देवी के निधन पर मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों के अनुसार, मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मां का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। तोमर की मां के निधन पर राज्य के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। उनकी मां का अंतिम संस्कार ग्वालियर में होगा।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केन्द्रीय मंत्री तोमर की मां शारदा देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शारदा देवी सरल स्वभाव, आध्यात्मिक विचारों और संस्कारों वाली महिला थीं।


मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने भी केंद्रीय मंत्री तोमर की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “तोमर जी की माताजी शारदा देवी के निधन का दुखद समाचार मिला। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति दे।”

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)