केरल : भाजपा ने लोक सेवा आयोग पर मढ़ा बैकडोर नियुक्ति का आरोप

  • Follow Newsd Hindi On  

तिरुवनंनतपुरम, 5 फरवरी (आईएएनएस)। केरल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के. सुरेन्द्रन ने शुक्रवार को राज्य सरकार पर यह आरोप लगाया कि वह लोक सेवा आयोग (पीएससी) को एक गर-कार्यात्मक इकाई में तब्दील कर रही है और यह धड़ल्ले से पिछले दरवाजे से नियुक्तियां कर रही है।

अपने आरोपों की पुष्टि के लिए सुरेन्द्रन ने माकपा के पूर्व सांसद एमबी राजेश की पत्नी निनिथा कानिचेरी को कलाडी स्थित श्री शंकर संस्कृत विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्राफेसर के पद पर नियुक्त किए जाने का हवाला दिया।


उन्होंने कहा कि माकपा के कई नेताओं की पत्नियों को पूरे प्रदेश में सरकारी विभागों में बैकडोर पोस्टिंग दी जा जा रही है।

इंटरव्यू पैनल के एक एक्सपर्ट मेंबर प्रोफेसर उमर थाराम्मल ने आरोप लगाया है कि साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने वाले अभ्यर्थियों की सूची के छेड़छाड़ की गई। इस इंटरव्यू पैनल के समक्ष कानिचेरी को उपस्थित होना पड़ा था। बहरहाल, थाराम्मल ने आरोप लगाया कि कानिचेरी को मुस्लिम कोटा के तहत प्रथम स्थान दिया गया।

केरल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर जनता के पैसों की लूट का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में माकपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पदों को भरा जा रहा है।


उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार के पर्याय हैं।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सुर्खियों में बने रहने के बजाय बूथों पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया है। इसके लिए उन्होंने सूक्ष्म स्तर पर बूथों के प्रबंधन समेत कई कार्यक्रम तैयार किए हैं।

बहरहाल, सुरेन्द्रन ने कहा कि भाजपा अपने मिशन केरल प्रोजेक्ट के सहारे केरल में विजय पताका फहराने की रणनीति पर तेजी से काम कर रही है।

केरल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आईएएनएस को बताया कि केरल में भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। कांग्रेस और माकपा – दोनों को ही भाजपा की आलोचना करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि ये पार्टियां पश्चिम बंगाल में राजनीतिक गठबंधन में हैं, जबकि केरल में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रही हैं। ये दोनों पार्टियां प्रदेश की जनता की आंखों में धूल झोंक रही हैं।

–आईएएनएस

एसआरएस-एसकेपी

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)