खेल रत्न पुरस्कार विजेता विनेश फोगाट कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव निकलीं

  • Follow Newsd Hindi On  
विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप: विनेश ने जीता ओलम्पिक कोटा और कांस्य पदक

एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण विजेता पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि वह कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आई हैं। भारतीय के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुने गए पांच खिलाड़ियों में से एक स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट इस समय सोनीपत के अपने गांव में कोच ओम प्रकाश के साथ ट्रेनिंग कर रही हैं।

विनेश ने 2018 में हुए राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते हैं। विनेश ने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल किया था। वो अभी तक एकमात्र भारतीय महिला पहलवान हैं, जिन्होंने अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई किया है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)