खेसारीलाल की लिट्टी चोखा जल्द रिलीज होगी, आशिकी का मुहूर्त भी करीब

  • Follow Newsd Hindi On  

पटना/मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। बाबा मोशन पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म लिट्टी चोखा सिनेमाघरों में जल्द ही आएगी, इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

फिल्म के निर्माता प्रदीप के. शर्मा ने बताया कि लिट्टी चोखा सिनेमाघरों में जल्द ही दिखाई जाएगी। तैयारी जोर शोर से चल रही है। उन्होंने अपनी नई फिल्म आशिकी की भी घोषणा की और कहा कि इसमें फिल्म लिट्टी चोखा वाले स्टार कास्ट को ही दोहराया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म आशिकी का मुहूर्त भी जल्द ही होने वाला है।


लिट्टी चोखा का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यह फिल्म सभी को पसंद आने वाली है।

प्रदीप ने कहा, हम फिल्म का ट्रेलर भी जल्द जारी करेंगे। इस फिल्म में कई नए प्रतिभावान चेहरे भी नजर आएंगे। इस फिल्म में बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित और पिछड़ी जातियों के शोषण को उजागर करने की कोशिश की गई है। यह फिल्म जाति, धर्म और वर्ग में भेदभाव खत्म करने की कोशिश होगी।

सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म लिट्टी चोखा में मुख्य भूमिका में खेसारीलाल यादव, मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रगति भट्ट, प्रीति सिंह और श्रुति राव मुख्य भूमिका में हैं।


–आईएएनएस

एमएनपी/एसजीके

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)