YouTube पर धूम मचा रहे ‘JCB की खुदाई’ पर बने भोजपुरी गाने

  • Follow Newsd Hindi On  
YouTube पर धूम मचा रहे 'JCB की खुदाई' पर बने भोजपुरी गाने

पिछले कुछ दिनों से ‘JCB की खुदाई’ चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर भी यह ट्रेंड कर रहा है। इस पर बने मीम्स (Memes) भी खूब वायरल हो रहे हैं। अब इन्हीं सब के बीच इस पर गाने भी बन गए हैं और काफी हिट भी हो रहे हैं।

भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव का गाना ‘JCB से कोर दी जवानी’ यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। गाने ने तो जैसे ‘जेसीबी की खुदाई’ के ट्रेंड को और बढ़ा सा दिया है। गाने की रिलीज के 24 घंटे के अंदर करीब 19 लाख व्यूज आए। अब तक गाने को 27 लाख से ज्‍यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है जबकि गाने का म्यूजिक शंकर सिंह ने दिया है। इसे पवन पांडे ने लिखा है।


भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के गाने ‘JCB से कोर दी जवानी’ के अलावा एक और भोजपुरी गाने ने यूट्यूब पर धूम मचा रखी है। वहीँ JCB की खुदाई पर ही बना एक अन्य भोजपुरी गाना भी काफी पसंद किया जा रहा है। भोजपुरी सिनेमा के एक्टर चंदन चंचल और अंजली भारती का गाना ‘JCB से खोदाई करेला’ भी वायरल हो रहा है।


बता दें कि ‘JCB की खुदाई’ तब चर्चा में आई जब बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने एक फोटो शेयर की, जिसमें वह JCB पर खड़ी हुई थी। इसके बाद यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा इस पर कई मीम्स भी बने।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)