Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: रिलीज होते ही वायरल हुआ खेसारी लाल यादव का ‘मोबाइल कवर’ गाना, देखें वीडियो

  • Follow Newsd Hindi On  

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: इस साल भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपने फैंस को एक के बाद एक गाने रिलीज कर खुश रखा है। होली पर भी खेसारी के कई गाने रिलीज हुए थे, जो कि हिट साबित हुए। इस बीच अब खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना रिलीज हो गया है, जिसके बोल हैं- ऐसा कोई मोबाइल नहीं जिसका कवर नहीं, ऐसी कोई लड़की नहीं जिसका लवर नहीं। खेसारी के फैंस को उनका नया गाना ‘मोबाइल कवर’ (Mobile Cover) बहुत ही पसंद आ रहा है।

इस गाने को आज ही यानी गुरुवार को स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। गाने की बात करें तो खेसारी इसमें एक दम हटके अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस गाने में अपना चुलबुला और नटखट रूप दिखाने की कोशिश की है। साथ ही यह गाना एक लव बर्ड्स की खट्टी-मीठी नोक झोंक को दिखाता है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है, जबकि इसे लिखा श्याम देहाती ने है।


यहां देखें खेसारी लाल यादव के गाने का वीडियो

गाने के बीट्स आए खेसारी के फैंस को पसंद

गाने में खेसारी लाल यादव के अपोजिट शिवाली राजपूत दिखाई दे रही हैं। शिवाली का गाने में बहुत ही ग्लैमरस रूप दिखाया गया है। इस गाने का म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। गाने के बीट्स काफी अच्छे से क्रिएट किए गए हैं, जो कि गाने को और भी सुंदर बना रहे हैं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)