‘Tu Ladki Hai Oxygen Nahi’ गानें में खेसारी लाल यादव ने पंजाबी लुक में मचाया धूम, देखें Video

  • Follow Newsd Hindi On  
'Tu Ladki Hai Oxygen Nahi' गानें में खेसारी लाल यादव ने पंजाबी लुक में मचाया धूम, देखें Video

आए दिन भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। उनका एल्बम हो या फिर उनका कोई स्टेज शो आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारीलाल ने पहले अपनी आवाज से पहचान बनाई उसके बाद उन्होंने एक एक्टर के रूप में खुद को भोजपुरी फिल्म जगत में स्थापित किया। अब खेसारी लाल का एक नया गाना रिलीज हुआ जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।


खेसारीलाल का यह नया गाना ‘तू लड़की है, ऑक्सीजन नहीं’ (Tu Ladki Hai Oxygen Nahi) का वीडियो रिलीज के होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। भोजपुरी स्टार ने इस गाने को हिंदी मिक्स में गाया है। यह गाना कहीं से भी भोजपुरी नहीं लग रहा है।

खेसारीलाल ने इस गाने को बॉलीवुड गानों के आधार पर बनाया है। इस गानें में वह पंजाबी के गेटअप में नजर आ रहे हैं। ऐसा पहली बार है जब खेसारी लाल पंजाबी लुक में नजर आए हैं। इस गाने को स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी द्वारा यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। 24 घंटे के अंदर इस गाने को 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।


बात दें कि इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ को लेकर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव काफी व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्‍म के निर्देशक पराग पाटिल होंगे। काजल राघवानी और खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ के जरिए बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित और पिछड़ी जातियों के शोषण को पर्दे पर दिखाया जाएगा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)