Bigg Boss 14: टीवी जगत के सबसे चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस 14 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। हाल ही में घर के अंदर कविता कौशिक की एजाज खान से जमकर लड़ाई हुई थी। इसी को लेकर कविता कौशिक को उनके को-स्टार रहे कीकू शारदा ने सपोर्ट किया है। लड़ाई के बाद कविता ने कहा था कि वह शो में अपनी निगेटिव इमेज को लेकर परेशान हैं। उन्हें गलत ढंग से पेश किया जा रहा है।
उन्होंने ये भी कहा था कि, शो के होस्ट सलमान खान भी उनकी नहीं सुन रहे हैं। अब कविता ने कीकू शारदा का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में किकू फैन्स से कविता को सपोर्ट करने की बात कह रहे हैं।
वीडियो में कीकू शारदा कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, ‘हैलो दोस्तों, मैं हूं कीकू शारदा और जैसा कि आपका पता है कि कविता कौशिक बिग बॉस के घर में हैं आपसे रिक्वेस्ट है, उन्हें वोट कीजिए, सपोर्ट कीजिए। मेरी उनके साथ बहुत लंबी जर्नी रही है। हमने एफआईआर शो साथ में किया था 8 साल के लिए। वह बहुत अच्छी इंसान हैं।’
Bhagvad Gita mai likha hai ki jab sach ladta hai toh akela hee ladta hai
Aur jeet hamesha sach ki hee hoti hai
Judiye KK ke sath iss ladai mai aur apna pyar & support dijiye votes ke roop mai@kikusharda ki toh baat maan hee leni chahiye ? thank you sir for your amazing words ? pic.twitter.com/zSjfSrWP9s— Kavita Kaushik (@Iamkavitak) November 18, 2020
कीकू आगे कहते हैं कि, ‘वह सही मुद्दों के लिए आवाज उठाती हैं और अगर आस-पास कुछ गलत हो रहा होता है तो वह लड़ती हैं लेकिन वह सही चीजों के लिए लड़ती हैं। जितनी वह प्यारी हैं, उतनी ही स्ट्रॉन्ग भी हैं। मेरी आप सभी से रिक्वेस्ट हैं कि उन्हें सपोर्ट कीजिए जैसे कि हम सभी को पता है कविता घर के अंदर हैं लेकिन यह गेम हम सभी का है। कविता के लिए वोट करिए।’
इस वीडियो को कविता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते लिखा कि, ‘भगवद गीता में लिखा है कि जब सच लड़ता है तो अकेले ही लड़ता है और जीत हमेशा सच की होती है। जुड़िए कविता कौशिक के साथ इस लड़ाई में और अपना प्यार और सपोर्ट दीजिए वोट के रूप में। कीकू शारदा की बात तो मान ही लेनी चाहिए। आपका धन्यवाद सर।’