कियारा बनीं रितु कुमार के लेटेस्ट कलेक्शन का चेहरा

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (आईएएनएस)| बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी लेबल रितु कुमार की हालिया ऑटम/विंटर (शरद/शीत ऋतु) कलेक्शन का नया चेहरा बनी हैं। इस कलेक्शन को ‘स्ट्रक्चर्ड पैस्ट्रोल’ का नाम दिया गया है।

इस लेबल के लिए कियारा ने एक शानदार डांस वीडियो भी शूट किया है। इसे एशले लोबो ने कोरियोग्राफ किया है। वीडियो में कियारा इस कलेक्शन के कपड़ों का प्रदर्शन रेट्रो-रॉक शैली में डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इसमें मुख्य रूप से बन्र्ट रेड, मैटेलिक और ब्लैक कलर पर फोकस किया गया है।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)