कमजोर बच्चों को कोविड-19 से बचाने प्रियंका ने ग्रेटा थनबर्ग से मिलाया हाथ

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने दुनिया भर में कमजोर बच्चों को कोरोनवायरस से बचाने के लिए स्वीडिश किशोरी कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग से हाथ मिलाया है।

कमजोर बच्चों पर कोरोनावायरस के प्रभाव पर अपनी चिंता व्यक्त करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया का सहारा लिया।


अभिनेत्री ने ट्वीट किया, “दुनिया भर में कमजोर बच्चों पर कोविड-19 के प्रभाव को देखना दिल तोड़ने वाला है। उन्हें अब भोजन की कमी, स्वास्थ्य प्रणालियों की कमी, हिंसा और शिक्षा के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। हमें उन्हें सुरक्षित रखना है, यह हम पर है।”

उन्होंने एक लिंक साझा करते हुए ट्वीट किया, “यूनिसेफ और ग्रेटा थनबर्ग के इस आवश्यक पहल में मेरा साथ दें, दान करें।”

प्रियंका और उनके अमेरिकी पॉप गायक पति निक जोनास ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में कई पहलों का समर्थन किया है और दान भी दिया है।


–आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)